Communication Skills Improve कैसे करें - मेरे खुद के अनुभव से सीखे गए 10 तरीके
पिछले साल की बात है। मेरे एक दोस्त का interview था एक अच्छी company में, knowledge और skills के मामले में वो टीम में सबसे आगे था, coding भी बढ़िया आती थी उसे। लेकिन जब interview का result आया तो पता चला select नहीं हुआ। जब वजह पूछी गई तो HR ने साफ कहा - "Technical knowledge तो ठीक है, लेकिन आप अपनी बात ठीक से express नहीं कर पाए।" उस दिन मुझे समझ आया कि सिर्फ knowledge होना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से सामने रखना उतना ही जरूरी है। और यही चीज़ है - Communication Skills। अगर आप भी कभी feel करते हैं कि आपके पास बात तो बहुत है कहने के लिए, लेकिन सामने वाले तक सही तरीके से पहुंच नहीं पाती, या फिर meeting में, interview में, या किसी group discussion में words अटक जाते हैं - तो ये आर्टिकल पूरा पढ़िए। मैं यहां वो तरीके share कर रहा हूं जो मैंने खुद experience किए हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी improve करते देखा है। Communication Skills आखिर होती क्या है? बहुत लोग सोचते हैं कि Communication Skills का मतलब सिर्फ अच्छी English बोलना है। ये सोच पूरी तरह गलत है। Communication S...